जोगिंद्रनगर में महिला का शव बरामद, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; एसपी मंडी ने किया घटनास्थल का दौरा

26 फरवरी: मंडी जिले के जोगिंद्रनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 आरठी गांव के समीप झाड़ियों में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 40 वर्षीय मणि देवी निवासी गांव भजेरा, डाकघर द्रुब्बल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शहर से सटे आरठी गांव में ठहरी हुई थी। देर रात अप्पर गरोडू के नजदीक उसका शव बरामद हुआ। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि महिला को किसी ऊंचाई से नीचे गिराया गया हो, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

मृतका विवाहित थी और उसका पति बीमार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *