जोगिंद्रनगर भाजयुमो ने संगनेहर पंचायत के जरूरतमंद व कोविड मरीजों के परिवार को वितरित की खाद्य सामग्री

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

जतिन लटावा,जोगिंद्रनगर
19 मई।कोरोना महामारी के दौरान भाजपा युवा मोर्चा की टीम जरूरत मंद लोगों की मदद को दिनरात एक किए हुए है।जोगिंद्रनगर भजापा युवा मोर्चा की टीम न केवल सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज़ कर रही है,बल्कि कोविड मरीजों व जरूरतमंद लोगों को भोजन व राशन भी पहुंचा रही है।

भाजपा युवा मोर्चा जोगिंद्रनगर के मंडल अध्यक्ष गगन ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संगनेहर पंचायत के जरूरतमंद व कोविड मरीजों के परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की।गगन ठाकुर ने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज जम्वाल के मार्गदर्शन में कोरोना महामारी के दौरान भाजपा युवा मोर्चा की टीम जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *