जुखाला में 32वीं राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, 11 जिलों के 176 खिलाड़ी मैदान में

बिलासपुर, 13 फरवरी, अभिषेक मिश्रा: 

दावीं घाटी हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर जुखाला में शुक्रवार को 32वीं राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों की टीमों के कुल 176 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में तीन अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी — वरुण शर्मा, देवेंद्र सिंह और ललित कुमार — भी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे मुकाबलों का स्तर और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक हो गया है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ बिलासपुर जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार ने किया। आयोजक सचिव विक्रम ठाकुर ने बताया कि खिलाड़ियों को यहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और मुकाबले डे-नाइट प्रारूप में आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 14 फरवरी को होगा।

पहले दिन खेले गए मुकाबलों में किन्नौर ने शिमला को 23-08 से, मंडी ने सिरमौर को 20-07 से, सोलन ने शिमला को 09-03 से तथा किन्नौर ने हमीरपुर को 18-06 से हराया। समाचार लिखे जाने तक अन्य मुकाबले जारी थे।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। साथ ही बिलासपुर के सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक जगदीश कौंडल को खेल प्रोत्साहन के क्षेत्र में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *