जिला कांगड़ा के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय अंडर-21 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित

28 फरवरी: शाहपुर में हाल ही में आयोजित प्रदेश स्तरीय अंडर-21 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बाद जिला कांगड़ा के तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं।

लड़कों में नूरपुर के ध्रुव और मनजीत सिंह का चयन हुआ है, जबकि लड़कियों के वर्ग में पालमपुर की नेहा को प्रदेश टीम में स्थान मिला है।

जिला कांगड़ा वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष कमल कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों खिलाड़ी 1 मार्च से ऊना में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इसके बाद 15 मार्च को उड़ीसा में होने वाली राष्ट्रीय अंडर-21 प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने इसे कांगड़ा जिले के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि पहली बार तीन खिलाड़ी एक साथ प्रदेश टीम का हिस्सा बने हैं। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में लड़कों की टीम ने 15 वर्षों बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि लड़कियों की टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची।

प्रतियोगिता के दौरान सेना की स्पोर्ट्स टीम ने भी प्रतिभा चयन किया, जिसमें ध्रुव, मनजीत, मोहित राणा और आदित्य को अग्निवीर भर्ती के स्पोर्ट्स कोटे के तहत आमंत्रित किया गया है।

संघ के अध्यक्ष कमल कुमार शर्मा और सह सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि जल्द ही कांगड़ा में वॉलीबॉल कोचिंग अकादमी शुरू की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *