जितेंद्र सौंधी बने शाहपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

01 मार्च।व्यापार मंडल शाहपुर को नया अध्यक्ष मिल गया है।जितेंद्र सौंधी को व्यापार मंडल शाहपुर का नया अध्यक्ष चुना गया है।शाहपुर व्यापर मंडल की आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जितेंद्र सौंधी को अध्यक्ष,संजीव उपाध्याय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,इंद्रमोहन व गुरु चरण दास काका को उपाध्यक्ष चुना गया।अजय पंकिल को व्यापार मंडल का महासचिव बनाया गया है,जबकि कुशल परमार, इकबाल सिंह मिंटा तथा राजेश चौहान को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सुनील वर्मा व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष होंगे, जबकि संजीव कौशल उनके साथ सह कोषाध्यक्ष का दायित्व निभाएंगे।हरचरण सिंह छिंदा को प्रेस सचिव बनाया गया है।व्यापार मंडल का एक सलाहकार मंडल भी बनाया गया है, जिसमें योगेंद्र पाल महाजन जिंदू, जितेंद्र महाजन,मेघनाथ शर्मा, जगरूप नाग,केवल कृष्ण शर्मा,कमल कौशल, राजीव महाजन राजू,रामआदर्श शर्मा, अरुण महाजन तथा अभिषेक ठाकुर को शामिल किया गया है।

कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अमित राणा,आशीष पटियाल,अजय ज्ञानी,दिनेश महाजन,प्रभजीत वर्मा, अनूप नाग, संजय शर्मा,दलजीत सिंह, प्रदीप कुमार,आशीष कौशल,विवेक लगवाल, प्रदीप कुमार तथा हंसराज को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *