12 मार्च: कांगड़ा जिले के जसूर की साईं मार्केट में दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है। शातिर चोर ने कुछ ही मिनटों में खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़ित मनीष चौधरी के अनुसार वह अपनी स्प्लेंडर बाइक (HP 72C-3369) बाजार में खड़ी कर कुछ देर के लिए गया था। करीब 5 मिनट बाद लौटने पर बाइक वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो एक युवक बाइक का लॉक खोलकर उसे स्टार्ट कर ले जाते हुए दिखाई दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।