जर्मनी में बाढ़ से 90 लोगों की मौत, 618 घायल

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

17 जुलाई। जर्मनी के राइनलैंड-पैलेटिनेट राज्य के अहरवीलर जिला में बाढ़ से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 618 अन्य घायल हो गए है। कोब्लेंज़ पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने  बताया कि शनिवार सुबह पांच बजे तक बाढ़ से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 618 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। जिले के अधिकांश हिस्सों में अभी भी बिजली और संचार व्यवस्था ठप है। मौसम खराब होने के कारण सड़कें बंद हैं और लोगों को इस क्षेत्र में यात्रा करने को लेकर सतर्क किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *