जयराम ठाकुर ने कहा, गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद ही दूसरे राज्यों को आक्सीजन भेजी जा सकती

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

29 अप्रैल। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि दिल्ली सरकार को आक्सीजन की आपूर्ति करना संभव नहीं है। दूसरे राज्यों को आक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए गृह मंत्रालय से अनुमति लेना जरूरी है। राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में पत्रकारों से बात करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के आग्रह पर प्रदेश सरकार ने आक्सीजन देने का वादा किया था। क्योंकि दिल्ली आक्सीजन की कमी का सामना कर रही है।

ऐसी आपातकालीन परिस्थिति में हमने आक्सीजन देने का वादा किया था। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत गृह मंत्रालय से अनुमति लेना आवश्यक है। अब भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद ही दूसरे राज्यों को आक्सीजन भेजी जा सकती है।उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने दिल्ली में आक्सीजन की कमी की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार को आक्सीजन देने का वादा किया था। अब आक्सीजन देने के मामले में केंद्र सरकार को ही निर्णय लेना है। पावंटा साहिब व काला अंब से दिल्ली को 100 सिलेंडर भेजे जाने थे। लेकिन खाली सिलेंडरों की उपलब्धता नहीं होने के कारण आक्सीजन भेजी नहीं जा सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *