छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर एसिड अटैक

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

27 अक्टूबर : हरियाणा के पानीपत जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है| जिले की देशराज कॉलोनी में अपने 10 वर्षीय पुत्र के साथ बाजार जा रही विवाहिता के साथ बाइक पर सवार दो मनचलों ने छेड़खानी की| विवाहिता के विरोध करने पर मनचलों ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया| एसिड गिरते ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और भूमि पर गिर पड़ी|

जबकि एसिड अटैक करने वाले मनचले अपनी बाइकों पर सवार होकर घटना स्थल से फरार हो गए| महिला पर एसिड फेंकने की सूचना से आसपास के एरिया में सनसनी फैल गई| बता दें कि घायल महिला देशराज कॉलोनी स्थित कंबल की भारतीय नामक फैक्ट्री में काम करती है| मामले की सूचना पाकर फैक्ट्री में काम करने वाले वर्कर ने महिला को सिविल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया| जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया| वही मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी| फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला ने युवकों का छेड़छाड़ में विरोध किया था इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया| हालांकि अभी तक एसिड फेंकने वाले युवकों की पहचान नहीं हो पाई है| तेजाब फेंकने वाले कौन थे, इस बारे में पता लगाने के लिए पुलिस दुकानों के सीसीटीवी खंगाल रही है| पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है| पुलिस की मानें तो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा|

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *