चेन्नई में दौड़ेंगी चंबा की सीमा, पदक जीता तो कॉमनवेल्थ गेम्स में होगा चयन!

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

चम्बा, 17 मई। 10 जून से चेन्नई में होने वाली सीनियर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चंबा की सीमा हिस्सा लेंगी। नेशनल प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए सीमा आजकल खूब पसीना बहा रही हैं। सीमा 5,000 और 10,000 हजार मीटर दौड़ में चुनौती पेश करेंगी।

अगर इस स्पर्धा में सीमा पदक जीतती हैं तो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चयन की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। सीमा ने अप्रैल में केरल के कालीकट में भी हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए 5,000 और 10,000 हजार मीटर में दो रजत अपने नाम किए हैं।

 

अब सीमा की नजर चेन्नई में होने वाली प्रतियोगिता पर है। सीमा कोच ह्यूगो वैन डेन ब्रीक की देखरेख में अभ्यास कर रही हैं। चेन्नई में होने वाली प्रतियोगिता में अगर सीमा पदक लाती हैं तो आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चयन होने की उम्मीद काफी बढ़ जाएगी। सीमा का अब तक का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है।

अपने अब तक के कॅरिअर में सीमा कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। केंद्र सरकार की ओर से करवाई गए खेलो इंडिया अभियान में भी सीमा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *