विनय गोस्वामी , 04 फरवरी:
जिला कुल्लू की उपतहसील नित्थर की पलेही पंचायत के खणी गांव निवासी चेतन चौहान को हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग कॉरपोरेशन (एचपीएमसी) के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
चेतन चौहान इससे पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस में महासचिव सहित विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली के चलते उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपनी नियुक्ति पर चेतन चौहान ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।