चुराह में नशे पर बड़ी कार्रवाई: 867 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

2 अप्रैल: चंबा जिले के उपमंडल चुराह में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 867 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस टीम तीसा-खुशनगरी मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 867 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान हिम्मो (20) पुत्र माधो, निवासी गांव शलवान, डाकघर जुंगरा, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस थाना तीसा में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशे की खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *