चिट्टे के साथ पकड़ा गया तस्कर, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश नाकाम, रिमांड पर भेजा

11 अप्रैल: चंबा जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीसा पुलिस ने एक तस्कर को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसे दोबारा पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार, वीरवार रात पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी भंजराड़ू हेलीपैड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी के दौरान उसके पास से 6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान शाहिद खान उर्फ हैप्पी (34) निवासी गांव ढांजू के रूप में हुई है।

शुक्रवार को अदालत में पेशी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जवानों ने तुरंत पीछा कर उसे काबू कर लिया। इसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसपी चंबा विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मामले में आगे की जांच की जा रही

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *