चिंतपूर्णी में महिला व एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगला

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

31 मार्च। चिंतपूर्णी में मंगलवार शाम को एक महिला व रात को एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस सूचना के अनुसार नारी गांव में किराये के मकान में रहने वाली 32 साल की सरिता देवी पत्नी अशोक चौहान कस्बा खंड, पलामू जिला झारखंड ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसे चिंतपूर्णी सरकारी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं वहां से उसे ऊना अस्‍पताल रेफर कर दिया गया है।

वहीं दूसरे मामले में मंगलवार देर रात भरवाईं में किराये पर रहने वाले 22 साल के युवक सुखदेव ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। सुखदेव मुहब्बत गंज जिला सुजानपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार उसने शराब पी रखी थी व इस दौरान गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया।युवक को चिंतपूर्णी अस्‍पताल में ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे वहां से टांडा अस्‍पताल रेफर कर दिया। लेकिन युवक ने जाने से मना कर दिया। उसने कहा कि वह ठीक है और घर जाना चाहता है। जिसके बाद वह घर चला गया। मामले की पुष्टि डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *