चिंतपूर्णी पुलिस ने  एक नाबालिग लड़के से चरस की बरामद

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

09 मार्च । नशे के खिलाफ ऊना पुलिस लगातार अभियान छेड़े हुए है। अब चिंतपूर्णी पुलिस ने  एक नाबालिग लड़के से चरस बरामद की है। पुलिस सूचना के अनुसार रात दस बजे चिंतपूर्णी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शीतला में नाका लगाया हुआ था। तभी एक नाबालिग लड़का वहां से गुजरा और पुलिस को देख कर वह डर कर भागने लगा। पुलिस ने उसको पकड़ लिया व तलाशी के दौरान उससे 18.49 ग्राम चरस बरामद की गई। लड़का कांगड़ा जिले के त्यामल गांव का बताया जा रहा है। चरस का क्षेत्र में यह पहला मामला बताया जा रहा है, जब आरोपित एक नाबालिग है।

पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए पुख्‍ता जांच कर रही है। आखिरकार नाबालिगों को नशे की सप्लाई कौन कर रहा है। यह भी जांचा ज रहा है कि क्या इस नाबालिग को नशे की तस्करी के लिए प्रयोग किया जा रहा था या फिर यह खुद नशे का आदी है। मामले की पुष्टि डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने की। डीएसपी ने बताया नशे के खिलाफ जंग और तेज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *