16 फरवरी: पुलिस थाना चम्बा के अंतर्गत एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 फरवरी को युवती ने अपने पिता से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह क्षेत्र में स्थित चिकित्सक के पास दवाइयां लेने जा रही है। पिता के मुताबिक वह दिनभर मजदूरी के लिए बाहर था। शाम को घर लौटने पर बेटी घर पर मौजूद नहीं मिली।
परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पिता ने पुलिस थाना चम्बा में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में आशंका जताई गई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर ले जाया गया हो सकता है।
एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।