चम्बा: पेयजल लाइन ठीक करते समय फिटर की दर्दनाक मौत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल
 

चंबा, 16 जून। चरमराई पेयजल व्यवस्थाको ठीक करते समय फिटर की दर्दनाक मौत हो गई। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत साच के कुछ गांवों की चरमराई पेयजल व्यवस्था को ठीक करने का पिछले 3 दिनों से काम चला हुआ था। जिस स्थान पर यह कार्य चला हुआ था वहां ऊपर पहाड़ से जंगल में आग लगने की वजह से पत्थर गिर रहे थे। हर बार जैसे ही पत्थर गिरते तो फिटर प्यार सिंह पुत्र चतरो राम निवासी गांव टिपरा पंचायत साच वहां से भाग कर अपनी जान को बचा लेते।

वीरवार की सुबह एक बार फिर जब प्यार सिंह अपने अन्य दो साथियों के साथ पेयजल व्यवस्था को ठीक करने में जुटा हुआ था तो ऊपर पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। प्यार सिंह व उसके साथियों ने खुद को बचाने के लिए वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन इस बार प्यार सिंह को सफलता नहीं मिली।

दो पत्थर सीधे प्यार सिंह के सिर पर आकर लगे तो एक अन्य साथी की टांग में पत्थर लगा। ये घटना वीरवार सुबह 10 से 12 बजे के बीच घटी बताई जा रही है। स्थानीय लोगों को जैसे ही इस घटना के बारे पता लगा तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने बेहोशी की हालत में प्यार सिंह को मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा पहुंचाया लेकिन वहां तैनात चिकित्सक ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। घटना की पुष्टि डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *