14 फरवरी: चंबा-सलूणी मार्ग पर पुलिस की एसआईयू टीम ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1 किलो 217 ग्राम चरस बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर चंबा में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम कोटी पुल के समीप नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान कोटी की ओर से पैदल आ रहे दो व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गए। संदेह होने पर पुलिस ने दोनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके बैग से 1.217 किलो चरस बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान हेमराज और राम सिंह निवासी गांव खजरी, डाकघर चरोड़ी, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में बताई है।
एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।