चंबा में दर्दनाक हादसा: ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर मौत

10 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर लडेर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरुवार देर रात हुआ, लेकिन अंधेरे के कारण इसका तुरंत पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त ट्रक देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है, जो चनेड़ क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *