चंबा में आज से आठ अंतरराज्यीय रूटों पर दौड़ेंगी HRTC की बसें

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

    विपुल महेन्द्रू,चंबा

01 जुलाई।हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) चंबा डिपो वीरवार यानी आज से आठ अंतरराज्यीय रूटों पर बसें चलाएगा। इससे अन्य राज्यों में नौकरी करने वालों व अन्य लोगों को काफी राहत मिलेगी। अन्य राज्यों के लिए बस सेवा शुरू होने से पर्यटकों की आमद भी बढ़ेगी।पंजाब, उत्तराखंड सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से हाल बेहाल हैं। तंदूर की तरह तप रहे इन क्षेत्रों से लोग पहाड़ की सुकून वादियों में पहुंच रहे हैं। टैक्सी का अधिक किराया देने में असमर्थ जो लोग घूमने का मन बना रहे थे, उनके लिए बस सेवा काफी अहम होगी। निगम प्रबंधन ने लंब रूटों पर बसों को दौड़ाने से पहले इनकी तकनीकी खराबी जांचने के साथ सबको सैनिटाइज कर दिया है।

70 के करीब रूटों पर बस सेवा शुरू

आठ अंतरराज्यीय रूटों पर बस सेवा शुरू होने के बाद जिले में परिवहन निगम की ओर से करीब 70 रूटों पर बस सेवा शुरू हो जाएगी। इससे पहले सात राज्य के भीतर व 55 के करीब लोकल रूटों पर परिवहन निगम की ओर से बस सेवा शुरू की गई थी। यात्रियों की संख्या देखकर रूट बढ़ाए जा रहे हैं।

इन अंतरराज्यीय रूटों पर चलेंगी बसें

*-चंबा-पठानकोट सुबह साढ़े आठ बजे।*

*-चंबा-पठानकोट सुबह पौने 10 बजे।*

*-चंबा-मनाली दिन में साढ़े 11 बजे।*

*-चंबा-हरिद्वार दोपहर ढाई बजे।*

*-चंबा-दिल्ली साधारण बस दोपहर तीन बजे।*

*-चंबा-दिल्ली लग्जरी सायं 5:40 पर।*

*-चंबा-नालागढ़-बद्दी-शिमला सायं साढ़े छह बजे।*

*-चंबा-चंडीगढ़ सायं साढ़े आठ बजे।*

क्षेत्रीय प्रबंध, एचआरटीसी चंबा राजन जम्वाल ने कहा कि परिवहन निगम चंबा डिपो वीरवार से चंबा-दिल्ली लग्जरी बस सहित आठ अंतरराज्यीय रूटों पर बस सेवा शुरू करेगा। बस में सफर करने वाले हर व्यक्ति को कोविड नियमों का सख्ती से पालन करना होगा ताकि संक्रमण फैलने का खतरा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *