चंबा के होली में चोली पुल के पास एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त: चार लोग घायल

Spread the love
आवाज ए हिमाचल 
                विपुल महेन्द्रू,चंबा
22 जून। चंबा के भरमौर उपमंडल में एक वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें उपचार के लिए मैडीकल कालेज अस्पताल चंबा रैफर कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि भरमौर उपमंडल की उपतहसील होली के चोली पुल के पास एक वाहन पिकअप नम्बर एचपी 73-9345  अनियंत्रित होकर पेड़ के साथ जा टकराई।
हादसे के दौरान गाड़ी में सवार चारों लोग बुरी तरह से घायल हो गए।सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे।उन्होंने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल कर उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।जहां, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद  मैडीकल कालेज अस्पताल चंबा रैफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *