चंद्रबाबू नायडू को नहीं मिली राहत, 24 तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Spread the love
आवाज ए हिमाचल
विजयवाड़ा। विजयवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अदालत ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू की न्यायिक हिरासत दो दिनों के लिए बढ़ा दी है। श्री नायडू को शुक्रवार को राजमुंदरी सेंट्रल जेल से एसीबी की अदालत के न्यायाधीश बीएसवी हिमाबिंदु के समक्ष आभासी माध्यम से पेश किया गया। गौरतलब है कि नायडू की 14 दिन की न्यायिक हिरासत आज समाप्त हो रही थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि एसीबी अदालत के न्यायाधीश ने नायडू से जेल में उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की है।
इस बीच आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय आज नायडू की सजा को रद्द करने को लेकर दायर याचिका पर फैसला सुनाने वाला है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री को करोड़ों रुपए के कौशल विकास निगम घोटाले में नौ सितंबर को सीआईडी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *