चंडीगढ़ और उत्तर हरियाणा में इस मानसून कम होगी बारिश

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

02 जून । इस बार पूरे देश में मानसून के सामान्य रहने की सम्भावना जताई की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वजह से उत्तर व दक्षिण भारत में सामान्य बारिश होने का अनुमान है। वहीं मध्य भारत में बारिश सामान्य से अधिक रहेगी जबकि पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में बारिश सामान्य से थोड़ी कम रह सकती है।

मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिमी भारत में अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं लेकिन उत्तर हरियाणा के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर व चंडीगढ़ भी आता है। हालांकि यह अभी सिर्फ संकेत हैं। इस बारे में पुख्ता नहीं कहा जा सकता। आमतौर पर चंडीगढ़ में मानसून सीजन में 600 से 900 मिलीमीटर बारिश होने के आसार होते हैं।

साल 2013-14 में काफी सूखा रहा तो साल 2017 व 18 में अच्छी बारिश हुई थी। चंडीगढ़ मौसम विभाग का कहना है कि चंडीगढ़ में मानसून सीजन कैसा रहेगा इस संदर्भ में अभी पुख्ता जानकारी नहीं दी जा सकती है लेकिन जो संकेत मिल रहे हैं उसके मुताबिक उत्तर हरियाणा व उससे सटे इलाकों में मानसून सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *