चंडीगढ़ में घायल बछड़े का रेस्क्यू, विहिप टीम ने बचाई जान

7 अप्रैल, कविता शांति गौतम: चंडीगढ़ में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के गऊ रक्षा विभाग ने तत्परता दिखाते हुए एक घायल बछड़े की जान बचाई। जानकारी के अनुसार झामपुर क्षेत्र में एक छोटा बछड़ा सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

स्थानीय निवासी से सूचना मिलते ही गऊ रक्षा विभाग के सदस्य मोहित कालरा और प्रीतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर देखभाल के लिए मक्खन माजरा स्थित गौशाला (गौ अस्पताल) भेजा गया।

इस अभियान में स्थानीय लोगों और गौ सेवकों का भी अहम योगदान रहा। गऊ रक्षा विभाग चंडीगढ़ के प्रमुख जितेंद्र कालरा ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनके सदस्य हमेशा गौ सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने समय पर सूचना देने वाले नागरिकों का भी आभार जताया, जिनकी मदद से एक बेजुबान की जान बचाई जा सकी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *