घृत मंडल पर्व को जिला स्तरीय दर्जा देने पर वेद प्रकाश शर्मा व अन्यों ने जताया सीएम का आभार

Spread the love
आवाज ए हिमाचल
                         कौशिक, कांगड़ा
04 अगस्त । कांगड़ा के घृत मण्डल पर्व को जिला स्तरीय दर्जा देने पर कांगड़ा की जनता में खुशी की लहर है। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में घृत मंडल पर्व को कई वर्षों से धूमधाम से मनाया जा रहा है। वर्षों से स्थानीय जनता प्रदेश सरकार से इस पर्व को राज्य स्तरीय दर्जा देने की मांग करती आई है। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद के कांगड़ा में आयोजित सम्मेलन में भी यह मांग प्रमुखता से उठाई गई थी जिसे सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरा करने का आश्वासन दिया था । अब इस पर्व को जिला स्तरीय दर्जा दे कर  सरकार ने न केवल अपना वादा ही पूरा किया अपितु कांगड़ा की जनता का दिल भी जीत लिया है।
ब्राह्मण कल्याण परिषद के राज्य अध्यक्ष व व्यापार मंडल कांगड़ा के अध्यक्ष पण्डित वेद प्रकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मंदिर, व्यापार मंडल व कांगड़ा निवासियों की लंबे समय से रही मांग को मुख्यमंत्री ने पूर्ण करके उन्हें बहुत बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को मां ब्रजेश्वरी मंदिर में घी को मक्खन बनाकर उसके लेप को मां की पावन पिंडी पर लगाया जाता है तथा इस पर्व को यहां धूमधाम से मनाया जाता है। अब इस पर्व को जिला स्तरीय घोषित किये जाने से यह पर्व बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि इस बार 13 जनवरी को घृत मण्डल पर्व के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पधारने के लिए आग्रह किया जाएगा । इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, रमेश महेशी व्यापार मंडल उपाध्यक्ष,  नरेंद्र त्रेहन,  नप पार्षद विद्यासागर,  सतीश चौधरी, राकेश मेहरा,  बबलू बलिया के अतिरिक्त अन्य अनेक उपस्तिथ लोगों ने प्रदेश सरकार का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *