घुमारवीं में युवक से 500 ग्राम चरस बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

11 मार्च: बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के बलोह-मल्यावर लिंक रोड पर गश्त के दौरान की गई।

पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक सुशील कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान निमत राम पुत्र डुगलू राम निवासी नडाहरा डाकघर रोपा तहसील स्यांज जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घुमारवीं थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। डीएसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *