04 फरवरी : पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के अंतर्गत पुलिस टीम ने सोमवार शाम नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा मुकाम कटेरु के पास वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी।
इस दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर पुलिस ने कार के डैशबोर्ड के अंदर छिपाकर रखी गई 176 ग्राम चरस बरामद की। इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक शशि पाल पुत्र जगदीश चंद, निवासी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।