घरमाणी में सूखी लकडियां लाने गई भालू ने महिला पर किया हमला

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल

2 नवम्बर : चंबा जिला के निकटवर्ती रजेरा क्षेत्र के घरमाणी गांव में एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई जिसे लोगो ने उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुचाया। मिली जानकारी के अनुसार महिला सोमवार को घर के निकट जगल  में सूखी लकडिय़ां लाने गई थी।

सुबह करीब नो बजे अचालक भालू ने महिला पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह से लहूलूहान  हो गई | उसके साथ एक और महिला भी थी उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर आस पास के लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद भालू वहां से भाग गया। परिजन तुरंत महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले आए। महिला के सिर व मुंह पर काफी चोटें आई हैं।

डॉक्टर ने बताया कि महिला का उपचार चल् रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *