28 फरवरी: शाहपुर स्थित पल्स मेडिसिटी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा ग्राम पंचायत समोट में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
शिविर में स्त्री रोग, हड्डी रोग, बाल रोग तथा एम.डी. मेडिसिन विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। इस दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर और शुगर टेस्ट सहित विभिन्न रोगों की स्क्रीनिंग की गई।
आए हुए जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। चिकित्सकों ने रोगियों को उचित उपचार संबंधी सलाह भी दी, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली।
अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. रिपिन हीरा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना करते हुए अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।