खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा रोकी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा को खराब मौसम के चलते सोमवार को रोक दिया गया है। प्रशासन ने उन्हें तीर्थयात्रियों को आगे नहीं जाने की सलाह दी है। इससे पहले जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से रविवार सुबह 715 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए कड़ी सुरक्षा में 26 वाहनों में रवाना किया गया।

पहलगाम आधार शिविर के लिए 331 व बालटाल आधार शिविर के लिए 384 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं में 275 पुरुष, 18 महिलाएं, 36 साधु, दो साध्वी शामिल रहीं। वहीं, बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुए 384 श्रद्धालुओं में 274 पुरुष, 183 महिलाएं और सात बच्चे शामिल रहे। श्री अमरनाथ यात्रा में अब तक करीब पौने तीन लाख श्रद्धालु पवित्र हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं। श्री अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *