क्रीमिया के याल्टा शहर में भीषण बाढ़, 43 लोग घायल

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

21 जून। क्रीमिया के याल्टा शहर में भीषण बाढ़ के कारण घटित घटनाओं में 43 लोग घायल हुए हैं। याल्टा शहर प्रशासन की प्रमुख यानिना पावलेंको ने फेसबुक पर जारी वीडियो में कहा कि बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए 5.78 करोड़ रूबल आबंटित किए गए हैं, याल्टा बाढ़ पीडि़तों की मदद करने के लिए यह पहली किस्त है।

क्रीमिया के अधिकारियों के अनुसार याल्टा में बाढ़ के कारण घायल हुए लोगों की संख्या 43 हो गई है, जिनमें से छह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के प्रशासन प्रवक्ता ने बताया कि बाढ़ में लापता एक व्यक्ति जीवित मिल गया है, जबकि एक लापता महिला की तलाश रविवार को भी जारी रही। इससे पहले प्रवक्ता ने याल्टा में भारी बारिश और बाढ़ के बीच 24 लोगों के घायल तथा दो लोगों के लापता होने की जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *