11 अप्रैल: सुंदरनगर के निहरी क्षेत्र में क्रिकेट खेल के दौरान हुआ एक मामूली विवाद दुखद घटना में बदल गया, जहां एक किशोर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल को कुछ किशोर मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान बॉलिंग और विकेटकीपिंग को लेकर दो साथियों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक किशोर ने दूसरे के सिर पर लकड़ी के बल्ले से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। कई दिनों तक इलाज चलने के बाद उसने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पुलिस ने पहले मारपीट का मामला दर्ज किया था, जिसे अब किशोर की मृत्यु के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बल्ला कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। आरोपी भी नाबालिग होने के कारण उसे बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है।