कोविड-19 एगेंस्ट खनियारा समूह के स्वयंसेवी कर रहे मानवता की सेवा

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

धर्मशाला

02 जून। कोविड-19 एगेंस्ट खनियारा के स्वयंसेवी मानवता की सेवा कर रहे हैं। यह हर जरूरतमंद तक पहुंच रहे हैं। यह समूह दो साल से काम कर रहा है। खनियारा में चाहे सैनिटाइजेशन अभियान हो, कोविड-19 जागरूकता का हो या अन्य अभियान, सभी स्वयंसेवी इसका मोर्चा संभाले हुए हैं। खनियारा की विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य व स्वयंसेवी इसमें काम कर रहे हैं। समूह के स्वयंसेवी जिला स्तर की कोविड-19 एगेंस्ट कांगड़ा टीम के साथ भी काम कर रहे हैं। विभिन्न माध्यमों से लोगों तक ऑक्सीमीटर पहुंचाने के साथ-साथ अन्य गतिविधियां भी जनकल्याण में की जा रही है।

25 से अधिक स्वयंसेवी इस लिए तैयार हैं कि अगर दुर्भाग्यवश गांव में किसी की मौत कोविड से होती है और कोई भी व्यक्ति अंतिम संस्कार के लिए आगे नहीं आता है तो यह संगठन अंतिम संस्कार करवाएगा। इसके -साथ-साथ गांव में जगह-जगह सैनिटाइजेशन करवाई जा रही है। कोरोना संक्रमित लोगों के घरों में भी सैनिटाइजेशन हो रही है। खनियारा व सौकणी दा कोट पंचायत क्षेत्र को अलग अलग सेक्टरों में  बांट कर काम किया जा रहा है। समूह की मोटिवेशनल टीम कोरोना संक्रमित लोगों को फोन करके उनका हौंसला बढ़ा रही है।

 

साथ ही यह भी जानकारी ले रही है कि उन्हें घर में खाने पीने की वस्तुएं व अन्य सामग्री की जरूरत तो नहीं है। इसके अलावा कोरोना संक्रमित लोगों के घरों को भी सैनिटाइज करवाया जा रहा है और उन्हें अपने घरों में ही रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। समूह के माध्यम से समूह के स्वयंसेवियों ने जरूरी सामग्री पीएचसी खनियारा को उपलब्ध करवाई है। आशा वर्कर को भी सहयोग किया जा रहा है और उन्हें मोटिवेट भी किया जा रहा है। समूह उपमंडल व जिला प्रशासन के साथ भी संपर्क में है। सरकार व जिला प्रशासन की गाइडलाइन को समूह के स्वयंसेवियों के माध्यम से वर्चुअली लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। लोगों की समस्याओँ को प्रशासन के समक्ष रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *