कोविड सेंटर महाराष्ट्र में दोपहर तक खाना नहीं मिलने पर परेशान होकर धरने पर बैठे मरीज

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

13 मार्च। महाराष्ट्र के शेगांव में कोरोना से संक्रमित मरीज कोविड केयर सेंटर के बाहर धरना प्रदर्शन किया।मरीजों का आरोप है कि उन्हें दोपहर दो बजे तक खाना नहीं मिल रहा था, जिसकी वजह से वो सेंटर के परिसर में आकर धरना प्रदर्शन करने लगे। बुलढाणा जिला के अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कहा कि मुझे बताया गया था कि खाना बनाने वाले के सिलिंडर ने काम करना बंद कर दिया था, जिस वजह से खाना देने में देरी हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि ज्यादा जानकारी के लिए मामले में गहन पूछताछ कर रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस के 14,000 से ज्यादा मामले सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर के बाद अकोला में भी संपूर्ण लॉकडाउन का एलान कर दिया।

शुक्रवार को राज्य सरकार ने अकोला में संपूर्ण लॉकडाउन का एलान कर दिया है, जो 15 मार्च यानी सोमवार को सुबह आठ बजे तक चलेगा। इसके अलावा नागपुर में भी संपूर्ण लॉकडाउन का एलान कर दिया गया है। वहीं पूणे में नाइट कर्फ्यू का फैसला लिया गया है। पुणे में रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया गया है। यही नहीं 31 मार्च तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा होटल और बार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र के परभानी जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार रात 12 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *