कोरोना महामारी के बीच दिनरात जरूरतमंद लोगों की मदद में जुटे पंचायत समिति सदस्य हितेश हित्तू 

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

27 मई। कोरोना महामारी के दौरान कई लोग जरूरतमंदों,समाज,सरकार व प्रशासन की मदद के लिए दिनरात एक किए हुए।अहम बात यह है कि इन्ही लोगों की बदौलत इंसानियत व समाज दोनों जिंदा है।शाहपुर क्षेत्र की अगर बात की जाए तो यहां इन दिनों अधिकतर युवा जरूरतमंद लोगों की सेवा में जुटे है।इन्ही में से एक नाम है हितेश हित्तू का।हितेश हित्तू रैत,प्रेई व झरेड वार्ड से पंचायत समिति सदस्य तथा कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन के मेंबर है।

हितेश अपने युवा साथियों के साथ पिछले कई दिनों से जरूतमंद लोगों की सहायता करने संग पंचायतों को सैनिटाइज़ करने में जुटे है।बड़ी बात यह है कि हितेश अपने वार्ड की तीन पंचायतों के अलावा साथ लगती ग्राम पंचायतों को भी राहत पहुंचा रहे है।

हितेश की माने तो वे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया के मार्गदर्शन में पंचायतों को सैनिटाइजेसन करने संग लोगों को हैंड सैनिटाइजर,मास्क व राशन भी उपलब्ध करवा रहे है।उन्होंने कहा कि वे यह सब दिखाने के लिए नहीं बल्कि अपना फर्ज निभाने के लिए कर रहे है।उनके साथ रजत पंडित,कार्तिक शर्मा, संगम चौधरी,साहिल चौधरी,शुभम बराड़, शुभम चौधरी व विशाल भारद्वाज भी इस मुहिम का साथ दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *