कोरोना के लगातार दूसरे दिन देश में दो लाख से अधिक नए मामले

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

16 अप्रैल। बढ़ते प्रकोप के बीच कोरोना महामारी ने अब एक और रिकार्ड बनाया है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के 2 लाख 17 हजार 353 मामले सामने आए हैं। एक लाख 18 हजार 302 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। पिछले 24 घंटे में एक हजार 185 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल एक करोड़ 42 लाख 91 हजार 917 मामले सामने आए हैं। अब तक कुल एक करोड़ 25 लाख 47 हजार लोगों की रिकवरी हो चुकी है। देश में 15 लाख 69 हजार एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 74 हजार 308 लोगों की मौत हुई है।

पिछले नौ दिनों में कोरोना के 13.8 लाख मरीज बढ़े

एक दिन में मौतों का यह आंकड़ा तीन अक्टूबर 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। उस दिन देश में 1,069 लोगों की मौत हुई थी। पिछले नौ दिन से लगातार हर दिन एक लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले आ रहे हैं। इन नौ दिनों में 13,88,515 नए मरीज बढ़े हैं।

फिलहाल सक्रिय मामले बढ़कर 15 लाख से अधिक हुए

इसी तरह कोरोना के मामलों में लगातार 36 दिन से वृद्धि देखी जा रही है। इसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या 14,71,877 हो गई है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 10.46 फीसद है। नए हालात में ठीक होने की दर घटकर 88.31 फीसद हो गई है। उल्लेखनीय है सक्रिय मामलों की संख्या 12 फरवरी को 1,35,926 और 18 सितंबर 2020 को सर्वाधिक 10,17,754 थी। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1,24,29,564 हो गई है। वहीं मृत्युदर 1.23 फीसद हो गई है। देश में सात अगस्त को कोरोना मरीजों की संख्या 20 लाख पार हुई थी। वहीं 50 लाख की संख्या पांच सितंबर और एक करोड़ की संख्या 19 दिसंबर को पार हुई थी।

13.8 लाख और नमूनों की जांच 

आइसीएमआर के अनुसार 14 अप्रैल तक देश में 26,20,03,415 नमूनों की जांच हो चुकी थी। अकेले बुधवार को 13,81,549 नमूनों की जांच की गई।

सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र में 

रात 12 मिले आंकड़ों के अनुसार जिन 1,182 लोगों की कोरोना से जान गई उनमें से सर्वाधिक 349 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा छत्तीसगढ़ में 135, दिल्ली में 112, गुजरात में 81, उप्र में 104, पंजाब में 63, मप्र में 53 कर्नाटक में 66 लोगों की जान गई। स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि संक्रमण से जिन लोगों की मौत हुई है वे अन्य गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित थे।

80 फीसद से अधिक नए मामले देश के 10 राज्यों में 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान में काफी तेजी से नए मामले बढ़े हैं। कुल नए मामलों में 80.76 फीसद मामले इन्हीं राज्यों के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *