कोरोना काल मे हिममित्र सर्वकल्याण संस्था कांगू बनी निर्धन व असहाय परिवारों का सहारा

Spread the love
आवाज ए हिमाचल
बबलू गोस्वामी, नादौन
4 जून: हिममित्र सर्व कल्याण संस्था कांगू कोरोना काल में निर्धन व असहाय लोगों की सहायता में लगी है। अब तक दंगड़ी, नौहंगी, बैहरड़, हथोल, बढेडा, जलाड़ी, गाहलियां व लाहड़ कोटलू सहित कई पंचायतों में तकरीवन एक सौ अति निर्धन परिवारों को कोरोना से बचाव हेतु किट प्रदान कर चुकी है।
इस किट में सैनिटाइजर, मास्क व हाथ धोने के लिए डेटोल साबुन सम्मिलित है जो इस आपदा के समय मे कोरोना से बचाव में काफी लाभदायक सिद्ध हो रहा है। स्मरण रहे कि पिछले वर्ष भी तकरीवन 70 परिवारों को राशन किट्स व नकद पांच सौ से एक हजार तक राशि संस्था ने प्रदान की थी तथा इसके अलावा नादौन,धनेटा, कांगू व गलोड़ अस्पतालों में कोरोना वैरियर्स को समानित करने के कार्य किया था।उन्होंने बताया कि संस्था ने नादौन के पुलिस अधिकारियों को भी जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाने के साथ साथ उन्हें सम्मनित करने का कार्य संस्था ने किया है ।
संस्था के महासचिव पूर्व चेयरमैन रघुवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि संस्था समाज के निर्धन व असहाय परिवारों की सहायता हेतु सदैव तत्पर है। इस महामारी के समय मे राशन के अलावा इन चीजों का होना भी बहुत आवश्यक है।
समाज मे अभी भी कई निर्धन परिवार सैनिटाइजर व मास्क खरीदने में असमर्थ है इन्ही परिवारों को सुविधा प्रदान करने के लिए संस्था ने यह मुहिम चलाई है और उपमण्डल के करीब पांच सौ परिवारों तक सहायता पहुंचाने का लक्ष्य संस्था ने रखा है। इस पुनीत कार्य मे केंद्रीय कार्पोरेट व वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का सहयोग अति सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *