कोराना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिना दर्शकों के होंगे टोक्यो ओलंपिक

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

09 जुलाई। टोक्यो ओलंपिक 2020 बिना दर्शको के आयोजित होंगे। आयोजकों ने गुरुवार को फैसला लिया कि टोक्यो ओलंपिक में दर्शकों को मैदान में आने की परमिशन नहीं मिलेगी। जापान की सरकार, टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों, ओलंपिक और पैरालंपिक प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के बाद यह कदम उठाया गया है।

जापान के ओलंपिक मंत्री ने गुरुवार को घोषणा करके कहा कि आपातकाल की वजह से टोक्यो में जिन स्थानों पर ओलंपिक गेम्स का आयोजन होगा। उन स्थानों पर दर्शकों के आने पर बैन होगा। दर्शकों के न आने का मतलब है कि ज्यादातर गेम अब बंद दरवाजों के अंदर खेले जाएंगे। 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत होनी है। जापान की राजधानी टोक्यों में लगातार कोराना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। कोरोना के अधिक खतरनाक डेल्टा वेरिएंट के प्रसार ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *