केवल सिंह पठानिया ने रैत स्थित कार्यालय में सुनी जन समस्याएं

Spread the love

 

 

आवाज ए हिमाचल 

दीपक गुप्ता, शाहपुर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिल खोल कर दान दिया है,जिसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार तथा वे खुद जनता का आभार व्यक्त करते है। यह शब्द शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को रैत स्थित कार्यालय में जन समस्याएं सुनने के दौरान कहे। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर की जनता की तरफ से वे अभी तक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को 14 लाख रुपए की राशि आपदा राहत कोष के लिए दे चुके है। उन्होंने कहा कि उनके आहवान पर जिस तरह से शाहपुर के लोग आपदा की इस घड़ी में सरकार व प्रभावित लोगों की मदद को आगे आए है, वे उसके लिए उनका हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा आपदा राहत कोष में दान देने के लिए ब्लाक कांग्रेस कमेटी,महिला कांग्रेस,पार्टी के सभी अग्रिम संगठनों, महिला मंडलों, पंचायत प्रतिनिधियों, पूर्व सैनिक लीग, कर्मचारी संगठनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजिक संस्थाओं, व्यापार मंडलों, स्टूडेंट्स सहित दानी लोगों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश वर्तमान में प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। सरकार को 10 हजार करोड़ का नुक्सान हुआ है। लेकिन भाजपा नेता केंद्र से मदद दिलाने की बजाए राजनीतिक बयानबाजी करने में जुटे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर बताते है तथा उन्हें बड़ा दिल दिखाते हुए प्रदेश आपदा ग्रसित राज्य घोषित करते हुए विशेष पैकेज जारी करना चाहिए। केवल पठानिया ने कहा कि प्रदेश में आपदा के बाबजूद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिन रात एक कर हिमाचल की उन्नती व विकास के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना ही उनका मुख्य मकसद है तथा इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भी आपदा से भारी नुक्सान हुआ है तथा लोगों को तुरंत राहत दी गई है।

इस मौके पर विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा अधिकतर का मौका पर ही हल कर दिया, जबकि शेष को सुलझाने के लिए संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, उप मण्डल अधिकारी करतार चंद, दिनेश शर्मा डीएफओ, अमित डोगरा अधिशाषी अभियंता जलशक्ति विभाग, खण्ड विकास अधिकारी कंवर सिंह, बिजली विभाग अधिशाषी अभियंता अमन चौधरी, लोक निर्माण विभाग एसडीओ वीपुल पुंज, राकेश कुमार तहसीलदार, अधिशाषी अभियंता गज प्रोजेक्ट सुभाष शर्मा, एसडीओ विक्रम शर्मा, एसडीओ जलशक्ति विभाग रजाक मोहम्मद, आरओ वन विभाग सुमित शर्मा, एव कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, नीना ठाकुर जिला परिषद सदस्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *