केवल सिंह पठानिया ने दी पंजाब के सीएम को वधाई

Spread the love
आवाज ए हिमाचल
18 फरवरी: प्रदेश कांग्रेस महासचिव व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पंजाब प्रभारी केवल सिंह पठानिया ने पंजाब के नगर निगम चुनावो में कांग्रेस की जबरदस्त जीत पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब प्रभारी हरीश रावत तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ को दी बधाई।
पठानिया ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध ने पंजाब  की जनता ने भाजपा और अन्य सहयोगी दलों को नकार कर काँग्रेस पर भरोसा कर के शानदार जीत दिलवाई है ।इससे साफ हो गया है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से देश की जनता तंग आ चुकी है। अब वह दिन दूर नही है जब देश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेगी। पठानिया ने कहा कि पंजाब की जनता का भाजपा और आकालियों से नाराजगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राज्य के आठ नगर निगमों में सात पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *