केवल सिंह पठानिया ने चंगर क्षेत्र की पंचायतों को भेंट किए सेनिटाइजर, मास्क,ऑक्सीमीटर व स्प्रे पंप दिए

Spread the love
आवाज ए हिमाचल 
प्रतिनिधि,लंज
 15 मई।प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन की टीम के साथ आज चंगर क्षेत्र की अप्पर लंज,खास लंज,डडोली,मनेई,भरूपलाहड़, परगोड़,लपियाना, ठेहड़ व हारचक्कियां की पंचायतों को सेनिटाइजर, मास्क,ऑक्सीमीटर व स्प्रे पंप दिए। पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर गांधी हेल्पलाइन के जरिए जरूरत मंद लोगों की मदद करने संग सार्वजनिक स्थलों को सेनिटाइज किया जा रहा है।इसके अलावा लोगों की ऑक्सीजन व तापमान भी नापा जा रहा है। इस दौरान चंगर क्षेत्र की जनता ने  केवल सिंह पठानिया के समक्ष फ़क लपिणाया व CHC लंज में करोना के टीकाकरण का काम जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग भी रखी, जिससे जनता में करोना का भय कम हो तथा चंगर क्षेत्र की जनता कोरोना की वैक्सीन लगवा कर अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।इसके साथ ही चंगर कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्र की पंचायतों में पीने के पानी की समस्या भी उठाई। पठानिया ने सरकार से लपियाना व लंज में जनता को करोना वैक्सीन लगाने की मांग उठाई। पठानिया ने कहा कि गांधी हेल्पलाइन के जरिए अगर विधानसभा क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो स्थानीय कमेटी गांधी हेल्पलाइन पर फोन करे,जिससे जरूरत मंद लोगों की समस्या का समाधान कर सके।इस मौके पर  ब्लॉक कांग्रेस महासचिव प्रदीप बलोरिया,विवेक राणा,चंगर कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह,कैप्टन सिमर सिंह, जोगिन्दर पाल शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *