केवल सिंह पठानिया को टीचर्ज वेलफेयर एशोसिएशन शाहपुर ने किया सम्मानित

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

दीपक/शाहपुर: आल टीचर्ज वेलफेयर एशोसिएशन शाहपुर ने विधायक केवल सिंह पठानिया को सम्मानित किया। एशोसिएशन के प्रधान लोकेश नन्दन ने कार्यकारिणी सहित केवल सिंह पठानिया को टोपी पहना कर सम्मानित किया पठानिया के साथ उनकी धर्मपत्नि सुनन्दा पठानिया भी मौजूद थीं। इस मौके पर संजय ठाकुर, कर्ण राणा, जितेंद्र राणा, जेआर शर्मा, शमशेर भारती, अश्वनी चौधरी, तथा बलबीर चौधरी सहित अनेक लोग उपस्तिथ थे।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने उम्मीद जताई कि क्योंकि अध्यापकों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छुपी प्रतिभाओं को मुख्यधारा में लाना होता है, इसलिए समस्त अध्यापक वर्ग पूरी मेहनत व लग्न से कार्य करता हुआ बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का काम करेगा। लोकेश नन्दन ने विधायक को आश्वस्त किया कि जिस तरह अध्यापक शिक्षा क्षेत्र में तन-मन से अपना दायित्त्व निभा रहा है, भविष्य में भी उसे सतत विधायक के दिशा निर्देश व सहयोग से ईमानदारी से निभाने का प्रयत्न करता रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *