केवल पठानिया बोले,मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ अभद्र भाषा नहीं होगी सहन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

29 जून।प्रदेश कांग्रेस महासचिव एव जिला कांगड़ा मीडिया कॉर्डिनेटर केवल सिंह पठानिया ने भाजपा सरकार पर ज़ोरदार हमला बोला है।पठानिया ने कहा कि भाजपा नेताओं और मंत्रियों की ओर से कांग्रेस पर अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं।
भाजपा सरकार अब अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री पर तानाशाही अंदाज से बेहूदा टिप्पणियां कर रही है,जिससे प्रदेश की जनता का ध्यान भटक जाए लेकिन प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार की बिदाई के लिए बेताब बैठी है ।अब भाजपा के नेता व मंत्री कांग्रेस पार्टी के नेताओ पर झूठे आरोप लगा कर अपनी राजनीति न करे,बल्कि प्रदेश की जनता को बढ़ती महंगाई ,प्रदेश में बढ़ती वैरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, दिन प्रतिदिन लड़खड़ाती कानून व्यवस्था व जनता को मूलभूत सुविधाओं से बंचित रखने पर भाजपा सरकार जनता के सामने जबाब दे न कि कांग्रेस वरिष्ठ नेताओ पर अभद्र भाषा का प्रयोग करके अपनी राजनीति करे। भाजपा सरकार हर मोर्च पर विफल रही है। चुनाव नजदीक आता देख कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए भाजपा नेता अब निम्न स्तर की टिप्पणियों पर उतर आए हैं।


उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने पिछले पांच साल में भाजपा सरकार के काले चिट्ठों को जगजाहिर किया है। उनसे भाजपा नेता अब बौखला गए हैं। कहा कि कांग्रेस मुकेश अग्निहोत्री के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग भाजपा सरकार से नाराज है। हर कर्मचारी संघ सड़कों पर उतर रहा है। अब अग्निपथ योजना से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। कहा कि कांग्रेस का कोई भी नेता भाजपा के संपर्क में नहीं है। उल्टा अब भाजपा के लोग कांग्रेस के संपर्क में हैं।उन्होंने दावा किया कि जिला कांगड़ा से 15 सीटों पर कांग्रेस विजयी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *