केरल: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में ट्रेड यूनियनों और मालिकों की हड़ताल

Spread the love
आवाज ए हिमाचल 
02 मार्च। केरल में आज यानी 2 मार्च को परिवहन क्षेत्र में विभिन्न ट्रेड यूनियनों और मालिकों के संघों ने राज्य में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर 12 घंटे लंबी राज्यव्यापी मोटर हड़ताल का आह्वान किया।  राज्य में ईधन की कीमतों में वृद्धि के विरोध में लगातार विरोध हो रहा है। इस दौरान कोच्चि का एक दृश्य सामने आया है, जहां पर निजी बसें नहीं चल रही हैं और कुछ केएसआरटीसी बसें कुछ यात्रियों के साथ चल रही हैं। इस हड़ताल के चलते टैक्सी, ऑटोरिक्शा और निजी बसें समूचे राज्य में सड़कों से नदारद रही, जिसका चलते आम-जीवन काफी प्रभावित हुआ।
समिति ने सभी निजी वाहनों से सड़कों से दूर रहने का अनुरोध किया था, हालांकि उसने स्पष्ट किया कि वे ऐसे वाहनों को रोकेंगे नहीं। वहीं, भाजपा समर्थक यूनियन भारतीय मजदूर संघ ने इस हड़ताल से दूरी बनाई। वहीं इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (आईएनटीयूसी) और सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियनंस (सीआईटीयू) समेत अन्य सभी ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल का समर्थन किया है। राज्य में वाहनों की 12 घंटे की हड़ताल को देखते हुए एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और केरल, कोच्चि, कन्नूर एवं महात्मा गांधी विश्वविद्यालयों में भी सभी परीक्षाएं टाल दी गयी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *