आवाज ए हिमाचल
मनीष ठाकुर, भरमौर। 6 मई को मोदी सरकार ने अपने 9 वर्ष पुरे करने पर केंद्र सरकार लोकसभा क्षेत्रो में महासंपर्क अभियान चलाया हुआ है। भरमौर के लोकप्रिय विधायक डॉ. जनक राज ने आज भरमौर में प्रेस वार्ता के माध्यम से केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियां व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए केंद्र सरकार और भी अधिक मेहनत करती रहेगी। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हि.प्र. को वाह्या शौच मुक्त करने में अहम योगदान दिया है। केंद्र सरकार में ST, SC और OBC पिछड़े वर्ग के लोगों को 7 प्रतिशत प्रतिनिधित्व पिछड़े वर्ग के लोगों को दिया है।
उन्होंने कहा कि कोविड लॉकडाउन के दौरान 20 करोड़ महिलाओं के खाते में कैश ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा 117 अकांक्षी जिलों की सूची तय की गई जिसमें चंबा जिले को भी शामिल किया गया था उनके लिए मापदंड तय किये गए। उन्होंने कहा कि यह अकांक्षी ज़िलें विकास के मापदंडो को आज छूने में सक्षम हुए है, जिसके चलते लोगों के जीवन में निरंतर सुधार हो रहा है।
देश की आंतरिक सुरक्षा व बाहरी सुरक्षा पर प्रमुखता से केंद्र सरकार ने कार्य किया है जिसमें सैनिकों के लिए बुलेट प्रूफ जैकट, अत्याधुनिक हथियार, मशीनरी, राफेल विमान आदि के जरिये देश की रक्षा के लिए कार्य केंद्र सरकार ने पूरा किया गया है।