केंद्रीय बजट 2026 को भाजपा नेताओं ने बताया विकसित भारत की मजबूत नींव

शिमला, 1 फरवरी 2026

केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर हिमाचल प्रदेश के भाजपा सांसदों ने इसे विकसित भारत, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था और युवा सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक बजट बताया है। सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों की सराहना की।

भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने बजट को समावेशी विकास का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि ₹12.2 लाख करोड़ के रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय से इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और टियर-2 व टियर-3 शहरों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्यों के लिए ईको-फ्रेंडली माउंटेन कॉरिडोर और पर्यटन को बढ़ावा देने वाली घोषणाएं विशेष सौगात हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बजट को युवा आकांक्षाओं और विकसित भारत की सिद्धि का बजट बताया। उन्होंने कहा कि “Reform Over Rhetoric” के सिद्धांत पर आधारित यह बजट खेलो इंडिया मिशन, AVGC लैब्स, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के अवसरों के माध्यम से युवाओं के भविष्य को मजबूत करेगा।

भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि बजट 2026-27 हिमाचल के लिए विकास, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर लेकर आया है। हेल्थ एंड केयर वर्कफोर्स योजना, मेडिकल टूरिज्म हब और आयुष सेक्टर को मजबूती देने वाले फैसले प्रदेश के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।

सांसद हर्ष महाजन ने बजट को आत्मनिर्भर भारत और MSME सशक्तिकरण का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि MSME ग्रोथ फंड, TREDS प्लेटफॉर्म और टियर-2/3 शहरों में उद्यमिता समर्थन से हिमाचल के छोटे उद्योगों और युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बजट को युवा शक्ति और क्रिएटिव इकोनॉमी का बजट बताते हुए कहा कि 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC लैब्स, डिजाइन स्कूल और डिजिटल करियर के अवसर भारत को वैश्विक क्रिएटिव हब बनाएंगे, जिसमें हिमाचल के युवाओं की भी अहम भूमिका होगी।

सांसद इंदु गोस्वामी ने बजट को महिला सशक्तिकरण और सबका विकास का बजट बताया। उन्होंने कहा कि SHE-Marts योजना, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल और शिक्षा-रोजगार से जुड़े प्रावधान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे।

वहीं सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने बजट को भारत की आर्थिक मजबूती और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि Biopharma SHAKTI, Semiconductor Mission 2.0 और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश से देश भविष्य की अर्थव्यवस्था बनेगा और हिमाचल को पर्यटन, फार्मा तथा पर्वतीय कनेक्टिविटी से बड़ा लाभ मिलेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *