कृष्ण लाल सोनी बने व्यापार मंडल घागस के अध्यक्ष

Spread the love
आवाज ए हिमाचल
अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर  
30 दिसंबर: बिलासपुर सदर क्षेत्र के घागस बाजार में स्थानीय व्यापारियों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कार्यकारिणी के गठन तथा व्यापारियों को पेश आने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें देश राज महाजन की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में कृष्ण लाल सोनी को व्यापार मंडल घागस का प्रधान चुना गया जबकि देश राज गौतम को उपप्रधान, राकेश  कुमार वात्सायन को महासचिव, विजय कुमार ठाकुर को सहसचिव, रोशन लाल को वरिष्ठ उपप्रधान, संदीप मैहता को सचिव, हंसराज ठाकुर को कानूनी सलाहकार, महेंद्र सिंह ठाकुर को प्रैस सचिव व कमल कपूर को संगठन सचिव चुना गया। कार्यकारिणी गठन के बाद सतर्कता कमेटी का गठन भी किया गया जिसमें गणपत राम, विनोद सोनी, राजीव शर्मा, सुनील कुमार, सुशिल, रवि कुमार, चेतराम वात्सायन, राजेंद्र गुप्ता, प्रवीण कुमार, प्रेम लाल चैधरी, श्याम  लाल शास्त्री , अशोक कुमार को शामिल  किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *