कूड़े के ढेर से 15 टुकड़ों में मिला युवती का शव

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

27 अक्टूबर : यूपी के मेरठ में वीभत्स हत्याकांड सामने आया है| यहां एक महिला का 15 टुकड़ों में शव मिला है| ये टुकड़े प्लास्टिक में भरकर कूड़े के ढेर में फेंक दिए गए थे| हालांकि युवती का सिर अभी तक नहीं मिला है, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पा रही है| मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना इलाके में कूड़े के ढेर से इस महिला का शव मिला|

फतेउल्लाहपुर गांव के कब्रिस्तान के पीछे 15 टुकड़ों में मिली महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है| शव पर कोई वस्त्र न मिलने से रेप की भी आशंका जताई जा रही है| शव को स्थानीय लोगों ने देखा, जब आवारा कुत्ते उसे नोच रहे थे| पुलिस का कहना है कि शव की पहचान न हो, इसके लिए उसके सिर को अलग कर दिया गया| शव से तेज दुर्गंध आने की वजह से भी लोगों का ध्यान उधर गया| जब लोग पास गए तो कुत्ते शव को नोच रहे थे| मेरठ सिटी के एसपी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में एक कब्रिस्तान के पीछे कूड़े का ढ़ेर है, जिसपर एक बोरे में 35 वर्षीय महिला की सिर कटा शव मिला| आस-पास के क्षेत्रों में सूत्र लगाए गए हैं, CCTV भी देखे जा रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *