कुल्लू STF की कार्रवाई: मणिकर्ण जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन व ₹91,500 बरामद

3 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत कुल्लू एसटीएफ (STF) को बड़ी सफलता मिली है। भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दो युवकों को हेरोइन और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई 2 मार्च की शाम को सिउंड (Siund) के पास की गई, जहां एसटीएफ टीम ने चेकपोस्ट स्थापित किया हुआ था। इसी दौरान मणिकर्ण की ओर जा रही एक टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.34 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 91,500 रुपये नकद, जिसे संदिग्ध ड्रग मनी माना जा रहा है, बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह (28), निवासी सुल्तानविंद रोड, अमृतसर (पंजाब) और सुशांत (29), निवासी कुलशेखर, बेंगलुरु (कर्नाटक) के रूप में हुई है।

डीएसपी एसटीएफ हेमराज वर्मा ने बताया कि दोनों के खिलाफ भुंतर थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *