9 अप्रैल: कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मणिकर्ण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 23 ग्राम चिट्टा बरामद कर हरियाणा के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने शांगना ब्रिज पर नाकाबंदी के दौरान एक वाहन को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 23 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अंकुश, सचिन, मोनू और ऋतु शामिल हैं, जो हरियाणा के रहने वाले हैं।
एसपी मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।